पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में दुबारा मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे

Mar 21 2022

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में दुबारा मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे
)File Photo)

India Emotions, देहरादून। उत्तराखंड में भारी बहुमत से दुबारा भाजपा की जीत होने पर केन्द्रीय नेतृत्व ने चुनाव हारने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है।

सोमवार को हुई भाजपा विधायकों की बैठक में ‌उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहे। धामी राज्य के मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ 23 मार्च को लेंगे।

पिथैरागढ़ के तुंडी गांव में 16 सितंबर 1975 में जन्मे पुष्कर सिंह धामी की पार्टी में मजबूत पकड़ है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बेहद करीबी हैं।

इसके अलावा धामी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी करीबी माने जाते हैं। जब उत्तराखंड अलग राज्य बना था, तब धामी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

पुष्कर सिंह धामी 2012 में पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने। उन्होंने तब कांग्रेस के देवेंद्र चंद को करीब 5 हजार वोटों से अंतर से हराया था। 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धामी ने खटीमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 3 हजार से कम अंतर से हराया। वह उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने। इस बार कापड़ी ने उन्हें छह हजार वोटों से हरा दिया है।